Site icon Khabribox

बागेश्वर: सुप्रीम कोर्ट में छह दिवसीय विशेष लोक अदालत का आयोजन, इन नंबरों से आप भी ले जानकारी, देखें

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में 29 जुलाई से 03 अगस्त तक विशेष लोक अदालत आयोजित होने वाली है।

लोक अदालत का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्वोच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों के सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण के लिए लोक अदालत लगेगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने दी जानकारी

इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा कोई भी पक्ष जिसका मामला उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में लंबित है, वह 28 जुलाई तक अपने अधिवक्ता के माध्यम से लंबित मामले उक्त विशेष लोक अदालत में लगवा सकता है।

यहां ले जानकारी

अधिक जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष संख्या 05963-221844 और ई-मेल dlsabgr1@gmail.com के माध्यम से हासिल की जा सकती है। वहीं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के टोल फ्री नंबर 1800-180-4000, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के हेल्प लाइन नंबर 15100 से भी जानकारी ली जा सकती है।

Exit mobile version