Site icon Khabribox

बागेश्वर: “भिक्षा नही, शिक्षा दें” को लेकर खास अभियान, इस मुहिम के साथ लोगों को किया जा रहा जागरूक

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में आपरेशन मुक्ति अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा *बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत थाना बैजनाथ क्षेत्रातंर्गत ऐसे प्रतिष्ठान जहां पर बाल श्रमिकों के पाए जाने की संभावना हो, श्रम विभाग बागेश्वर के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के बाल श्रम उन्मूलन के दृष्टिगत किसी भी प्रतिष्ठानों में बाल श्रम से संबंधित कोई भी अनियमितता नहीं पाई गयी एवं अभियान के दौरान क्षेत्र की जनता को Say no to Child labour, Say yes Education स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया गया। साथ ही थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रताप सिंह नगरकोटी द्वारा क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन के तहत प्रचलित कानूनों का उल्लंघन करने वालों को सख्त संदेश देते हुए लगातार चैकिंग व वैधानिक करवाई की चेतावनी दी गई।

Exit mobile version