Site icon Khabribox

बागेश्वर: खास मुहिम: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने को इतने जून से शुरू होगा ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ महाअभियान, आम जनता को सिखाए जाएंगे यातायात के नियम

बागेश्वर: बागेश्वर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आगामी आठ जून से विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है।

दिया जाएगा प्रशिक्षण

जिसमें सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा नाम से आयोजित होने वाला यह जागरूकता अभियान 14 जून तक चलाया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अनीता कुमारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों और विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों व राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करना है। उन्होंने बताया कि अभियान का शुभारंभ आठ जून को 11 बजे से ब्लॉक सभागार बागेश्वर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से पराविधिक कार्यकर्ताओं (पीएलवी) को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके उपरांत इसी दिन अपराह्न एक बजे से सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

Exit mobile version