बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। ऐसे में सैनिकों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है।
लोगों ने इस प्रयास की सराहना की
जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले में खास पहल के चलते एंजल्स एकेडमी कपकोट के एमडी भारत सिंह गढ़िया ने छुट्टी रद्द होने के बाद वापस ड्यूटी पर लौटने वाले सैनिकों के लिए निशुल्क परिवहन की व्यवस्था करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिले में सेना के जवान छुट्टी पर आए हैं। उनको वापस ड्यूटी में लौटने के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके लिए फ्री गाड़ी की व्यवस्था की गई है। बताया कि उन्होंने जिन सैनिकों को ड्यूटी पर वापस लौटना है, वह 8449697463 और 7456977668 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।