Site icon Khabribox

बागेश्वर: विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करने टीम के साथ पहुंचे राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. षणमुगम, चुनाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करने टीम के साथ पहुंचे राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम। उन्होंने विकास भवन सभागार में उप निर्वाचन की समीक्षा करते हुए कहा कि शीघ्र ही बागेश्वर (अजा) निर्वाचन क्षेत्र में उप निर्वाचन होना है, इसलिए सभी सामग्री के लिए टैंडर प्रक्रिया कर ली जाय। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावलियों के प्रकाशन के साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हिकरण कर लिया जाय।

बूथों में बिजली, पानी, शौचालय व रैंप आदि की व्यवस्था करें सुनिश्चित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नोडल अधिकारियों, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही कार्मिकों का डाटाबेस तैयार कर लें व उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम भी तय कर लिया जाय। उन्होंने कहा निर्वाचन के लिए रूट चार्ट, कम्युनिकेशन प्लांन, वाहन उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाय। उन्होंने मतदान स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए बूथों में बिजली, पानी, शौचालय व रैंप आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

मतदान एवं मतगणना कार्मिकों को गुणवत्तापूर्ण दिया जाय प्रशिक्षण

उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्वाचन सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की व्यवस्था करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग हो तो भेजने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मतदान एवं मतगणना कार्मिकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाय, ताकि मतदान के समय किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े, यदि कार्मिकों को ईवीएम से संबंधित शंकायें हो तो उनका समाधान प्रशिक्षण में ही कर लिया जाय।

आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन कराना करें सुनिश्चित

उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने दायित्वों को समझ लें व आयोग के निर्देशों को पालन करते हुए कार्यों का संपादन करें। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने मतदान हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वीप टीम को भी सक्रिय करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी प्रत्याशियों का व्यय लेखा सुस्पष्ट रखने के निर्देश भी दिए। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए भी तैयार रहते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लेने के निर्देश भी दिए।

विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता हैं 117973

जिलाधिकारी अनुराधा पाल व अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल ने बताया कि विधानसभा बागेश्वर में 172 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 188 बूथ है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 117973 कुल मतदाता है, जिसमें से 59897 पुरूष व 58076 महिला मतदाता है, जबकि 2206 सर्विस मतदाता व 1356 दिव्यांग मतदाता है। उन्होंने बताया कि विधानसभा में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 2557 मतदाता है, जिनमें 912 पुरूष व 1645 महिला है। उन्होंने बताया निर्वाचन के लिए 1071 बीयू, 1125 सीयू, 1061 वीवीपैट उपलब्ध है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नोडल अधिकारियों की तैनाती कर ली गयी है, साथ ही बीएसटी, वीवीटी, एसएसटी, एफएसटी, एलएमटी व एटी टीमों का भी गठन कर लिया गया हैं, जिनको शीघ्र प्रशिक्षण दिया जोयगा।

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से पुन: बूथों का कराया जायेगा निरीक्षण

उन्होंने बताया कि निर्वाचन सामाग्री के लिए टैंडर तैयार कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन के लिए 160 मैक्सी वाहन, 30 मध्यम वाहन व 40 भारी वाहनों का भी चिन्हिकरण कर लिया गया है। आरओ व एआरओ के माध्यम से बूथों का निरीक्षण कर लिया गया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से पुन: बूथों का निरीक्षण कराया जायेगा। बैठक के उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस में ईवीएम मशीनों की पूर्व जांच का निरीक्षण भी किया।

मौजूद रहे

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह, राज्य नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा मनमोहन मैनाली, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, उपजिलाधिकरी हरगिरि, मोनिका, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, मुख्य कृषि अधिकारी गीतांजलि बंगारी, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, कोषाधिकारी इन्द्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, तहसीलदार दीपिका आर्य, तितिक्षा जोशी, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version