Site icon Khabribox

बागेश्वर: जिला अस्पताल में लगी अत्याधुनिक मशीन ऑटो रिफ्रेक्टर, आंखों की जांच में होगी आसानी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में जिला अस्पताल में आंखों की जांच के लिए मशीन लग गयी है।

इस मशीन से होगी जांच

जिला अस्पताल में अत्याधुनिक मशीन ऑटो रिफ्रेक्टर लग गई है। इस आधुनिक तकनीक युक्त मशीन लगने से आंखों की जांच और चश्मे के नंबर देने में आसानी होगी। इस संबंध में बताया गया कि इस मशीन की मदद से कुछ ही सेकंड में अपवर्तक की त्रुटि को मापा जा सकता है और मशीन उसे स्वचलित रूप से निर्धारित करती है।

Exit mobile version