Site icon Khabribox

बागेश्वर: भड़काऊ सामग्री का प्रसारण करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही, सजा के साथ लगेगा सख्त जुर्माना

बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। आज बागेश्वर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में जनपद में टीवी, केबल चैनलों, रेडियो, एफएम पर प्रसारित होने वाले प्रसारणों को लेकर सतत अनुश्रवण एवं प्राप्त शिकायतों के निवारण को जिला स्तरीय मानिटरिग कमेटी की बैठक हुई।

होगी सख्त कार्यवाही-

इस बैठक में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि स्थानीय टीवी चैनल, एफएम रेडियो भारत की सम्प्रभुता और अखंडता, राज्य सुरक्षा हितों लोक व्यवस्था, शिष्टता, नैतिकता, न्यायालय की अवमानना, मानहानि या अपराध उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रसारण करेंगे। धार्मिक उन्माद, भड़काऊ सामाग्री का प्रसारण कतई नहीं करेंगे। ऐसा प्रसारण करने में पहली बार दो वर्ष की सजा व जुर्माना दोनों हो सकता है। नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण के लिए कमेटी का गठन किया गया है।

Exit mobile version