Site icon Khabribox

बागेश्वर: राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रा हेमा ने जीता स्वर्ण व कांस्य पदक

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के राजकीय हाईस्कूल गोगिना की छात्रा हेमा आर्या ने राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

उन्होंने एथलेटिक्स में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। मिली जानकारी के अनुसार जिले के बिचला दानपुर के दूरस्थ गांव गोगिना की रहने वाली हेमा ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की ऊंची कूद और भाला क्षेपण में हिस्सा लिया था। ऊंची कूद में उन्होंने पहला स्थान पाते हुए स्वर्ण पदक जीता। भाला क्षेपण में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता। छात्रा की उपलब्धि पर स्कूल, परिवार व गांव वालों ने खुशी जताई है।

Exit mobile version