Site icon Khabribox

बागेश्वर: छठवीं उत्तराखंड मास्टर्स एथेलिट चैंपियनशिप में शिक्षिका सुनीता पंत का शानदार प्रदर्शन, जीता गोल्ड मेडल‌

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। छठवीं उत्तराखंड मास्टर्स एथेलिट चैंपियनशिप में बागेश्वर की सुनिता पंत ने गोल्ड मेडल जीता है।

दौड़ प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान

उन्होंने 5000 मीटर की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रूद्रपुर में खेली गई। 35 साल की सुनीता ससौला की प्रधानाध्यापिका है। उनकी इस उपलब्धि पर बागेश्वर देवभूमि ऐथेलिट एसोसिएशन ने खुशी व्यक्त की है।

जताई खुशी

इसके अलावा खुशी जताने वालों में दलीप सिंह खेतवाल, सचिव चरण सिंह बघरी, बालदत्त तिवारी, हरीश सोनी, इंद्र सिंह परिहार, दिगंबर सिंह परिहार, प्रताप सिंह दानू, शिक्षक नेता रमेश रावत, हेम पांडे आदि लोग शामिल रहें।

Exit mobile version