Site icon Khabribox

बागेश्वर: झूला पुल का होगा जीर्णोद्धार, सहमति की मिली हरी झंडी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में स्थित सरयू नदी पर स्थित 113 वर्ष पुराने एवं 51 मीटर स्पान वाले ऐतिहासिक पैदल झूला पुल का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

जल्द होगा जीर्णोद्धार, मिलेगी राहत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। जिसमें “फंडिंग फॉर फॉस्टर इंप्लीमेंटेशन ऑफ़ इंपॉर्टेंट प्रोजेक्ट्स इंक्लूडिंग मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट्स” कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न अवस्थापना परियोजनाओं पर विचार किया गया। जिसमें इस पुल के जीर्णोद्धार के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। यह पुल स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों की आवाजाही का महत्वपूर्ण माध्यम है। अन्य किसी मद से धनराशि उपलब्ध न होने के कारण इस कार्य हेतु 180.63 लाख की धनराशि “मिसिंग लिंक फंड” से उपलब्ध कराने पर समिति ने सहमति प्रदान की।

Exit mobile version