Site icon Khabribox

बागेश्वर: ताइक्वांडो खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते पदक

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के खिलाड़ियों ने 41वीं जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।

जीते तीन पदक

मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद महाराष्ट्र में 17 से 20 अगस्त तक प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद की अलीशा मनराल को रजत पदक, हर्षिका जोशी को रजत पदक एवं हर्षिता तिवारी को कांस्य पदक मिला है।

दी बधाई

जिस पर खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रदेश ताईक्वांडो संघ के अध्यक्ष शेखर त्रिपाठी, ताइक्वांडो एसोसिएशन के अनिल कार्की, दरवान सिह परिहार, जिला पंचायत की अध्यक्ष बसंती देव, विधायक कपकोट सुरेश गडिया, विधायक बागेश्वर पार्वती दास, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह सौन, द्रोणाचार्य अवार्डी व राज्य संघ के महासचिव कमलेश तिवारी, क्रीडा अधिकारी गुंजन बाला, ताइक्वांडो कोच किरन नेगी समेत खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

Exit mobile version