Site icon Khabribox

बागेश्वर: अग्निकांड से प्रभावित हिम्मत सिंह को राहत सामग्री देने पहुंची रेडक्रॉस सोसायटी की टीम

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। कपकोट में राहत सामग्री लेकर रेडक्रॉस की टीम सीरी हरसिंग्याबगड़ पहुंची। यहां अग्निकांड से प्रभावित हिम्मत सिंह को राहत सामग्री दी। उन्हें दो कंबल, कीचन सेट व हाईजिन किट दिया।

रेडक्रॉस सोसायटी हर संभव मदद को रहेगी तैयार

सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडे ने बताया कि भविष्य में भी यदि कहीं इस तरह की घटना होती है तो सोसायटी से संपर्क कर सकते हैं। सोसायटी हर संभव मदद को तैयार रहेगी। सीरी गांव में भी सबसे पहले राहत सामग्री लेकर उनकी टीम पहुंची।

मौजूद रहे

इस मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी के महेश गड़िया, महेश कपकोटी, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version