Site icon Khabribox

बागेश्वर: गुलदार का आतंक, लोगों में बढ़ रही दहशत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों में डर बना हुआ है।

गुलदार की बढ़ती सक्रियता

मिली जानकारी के अनुसार यहां गढ़खेत रेंज के ग्रामीण इस बीच गुलदार के आतंक से दहशत में हैं। गुलदार रेंज क्षेत्र के गांवों में शाम होते ही हर रोज दस्तक दे रहा है। बागेश्वर के गढ़खेत, रेंज उड़खुली, सुराग, भगदानू, जखेड़ा, सालमगढ़, पप्या, भिलकोट, ओखलसों, बूंगा, नौगांव, हरीनगरी, कुलाऊं, घेटी,कंधार, मनाखेत आदि गांवों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। यह मवेशियों को अपना निवाला बना रहा है। जिस पर लोगों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Exit mobile version