Site icon Khabribox

बागेश्वर: जिले में बंदरों व आवारा कुत्तों का आतंक, बीते दो साल में 1212 मरीज पंहुचे अस्पताल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। जो राह चलते लोगों के लिए भय का कारण भी बनें हुए हैं।

बंदरों व कुत्तो का डर

मिली जानकारी के अनुसार कुत्ते और बंदरों के काटने पर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में बीते दो साल में 1212 मरीज उपचार के लिए पहुंचे हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 540 और वर्ष 2024-25 में 672 मामले दर्ज किए गए जिनका उपचार किया गया। जबकि साल 2025-26 में अब तक दो महीने में 205 मामलों का उपचार किया जा चुका है। जिसमे जिले के तीनों सीएचसी, 29 पीएचसी और जिला अस्पताल में इन जानवरों के काटने पर इलाज किया जाता है।

Exit mobile version