Site icon Khabribox

बागेश्वर: आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक, 03 महीने में 256 लोगों पर किया हमला

बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक हर जगह बढ़ रहा है। बागेश्वर में भी इनका आतंक बना हुआ है। बागेश्वर में पिछले तीन महीनों में बड़ी संख्या मे लोगो को आवारा कुत्तों, बंदरों और अन्य जानवरों ने घायल किया है।

जानवरों का आतंक

मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर में पिछले तीन महीनों में 256 लोगो को आवारा कुत्तों, बंदरों और अन्य जानवरों ने घायल किया है। जिससे जानवरों के काटने से जिला अस्पताल में हर दिन दो से तीन लोग रैबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। बंदरों का आतंक भी काफी बढ़ गया है। बंदर खेती को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ लोगों पर हमला कर रहे हैं।

Exit mobile version