Site icon Khabribox

बागेश्वर: साइबर क्राइम सैल बागेश्वर द्वारा साईबर ठगी के शिकार महिला के बैंक खाते में वापस करायी गई 19,000/-रू की धनराशि

दिनांकः- 03-03-2022  को
वादिनी अमीशा नगरकोटी  निवासी- बिलौना कोतवाली बागेश्वर, जनपद- बागेश्वर द्वारा  स्वंय के साथ दिनांक 03-03-2022 को ऑनलाइन धोखाधड़ी होने के सम्बन्ध में टोल फ्री  नंबर 1930 में शिकायत दर्ज की थी तथा  साइबर सेल बागेश्वर में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें वादिनी द्वारा बताया गया कि गूगल से गूगल – पे  कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया गया जिसमें  अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर मेरे बैंक  सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर खाते से 21,000/- रुपये आहरित/निकाल लिये गये। 
21000/-  मे से 19000/-  की धनराशि वापस

             वादिनी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर साइबर सैल बागेश्वर द्वारा तत्काल  प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित गेटवे/नोडल अधिकारी से आवश्यक पत्राचार कर वादिनी उपरोक्त के बैंक खाते से आहरित  धनराशि 21000/-  मे से 19000/-  वादिनी के बैंक खाते में रिफंड कराये गए । जो  वादिनी  को प्राप्त हो चुके हैं।
   बैंक खाते में धनराशि वापस पाकर वादिनी व परिजनों द्वारा साइबर क्राइम सैल व जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम का विवरण:

1- निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत प्रभारी साइबर क्राइम सैल।
2- उ0नि0 श्री कुंदन रौतेला।
3- आरक्षी चंदन कोहली।
3- आरक्षी इमरान खान।

सतर्कता ही बचाव है।

साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल टोल फ्री न0- 1930 पर शिकायत दर्ज करें। और गूगल से बैंक / वॉलेट  आदि के कस्टमर केयर का नंबर सर्च ना करें I फोन पर या मैसेज के माध्यम से अपने बैंक/एटीएम कार्ड संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी ना दें।

Exit mobile version