Site icon Khabribox

बागेश्वर: अचानक घर का गिरा छज्जा, महिला व्यापारी की मौत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर से दुखद खबर सामने आई है। यहां घर का छज्जा गिरने से महिला की मौत हो गई।

क्षेत्र में शोक की लहर

मिली जानकारी के अनुसार गरुड़ बाजार में हेमा बोरा (51) कास्मैटिक्स की दुकान चलातीं थीं। दुकान के ऊपर मकान में ही वह परिवार सहित रहतीं थीं। बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह दुकान का शटर बंद कर रहीं थी उसी दौरान मकान का छज्जा उनके ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के पति का पहले निधन हो गया था। मृतका के दो बेटे हैं।

Exit mobile version