Site icon Khabribox

बागेश्वर: गलत दवा के सेवन से बिगड़ी किशोरी की हालत, बेस अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचने से पहले तोड़ा दम

बागेश्वर निवासी एक 16 साल की किशोरी की मौत हो गई। किशोरी को उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया था। लेकिन किशोरी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

किशोरी की मौत

मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के मेहर गांव निवासी पूरन सिंह की 16 वर्षीय पुत्री वर्षा की तबीयत खराब चल रहीं थीं। स्वास्थ्य खराब होने के बाद गांव के समीप ही झोला छाप डॉक्टर की सलाह पर परिजन किशोरी का इलाज करा रहे थे। वहीं झोला छाप डॉक्टर द्वारा दी गई दवा का सेवन करने से किशोरी की अचानक तबियत और बिगड़ गई। शनिवार को किशोरी का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ गया। जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा पंहुचे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। यहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

Exit mobile version