Site icon Khabribox

बागेश्वर: भूकंप के झटकों से डोली धरती, रिक्टर पैमाने पर इतनी रहीं तीव्रता

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज मंगलवार को सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के झटके

मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश एवं 80.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित रहा, जबकि इसकी गहराई 10 किमी बताई गई है। वहीं भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है। भूकंप के झटके महसूस होने पर दहशत के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर है।

Exit mobile version