Site icon Khabribox

बागेश्वर: कुमाऊं आयुक्त की अध्यक्षता में हुई विकास प्राधिकरण की अष्टम अवस्थापना समिति व बोर्ड बैठक, जनहित से जुड़े प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बीते कल मंगलवार को विकास प्राधिकरण की अष्टम अवस्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनहित से जुड़े विभिन्न विकास प्रस्तावों पर विचार करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में महात्मा गांधी पार्क एवं जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापना, जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन, तहसील परिसर बागेश्वर स्थित सभागार कक्ष के सुदृढ़ीकरण, मीटिंग हॉल के समीप शौचालय निर्माण, परिसर में चिल्ड्रन पार्क निर्माण तथा जिला कार्यालय परिसर में महिला एवं पुरुष शौचालयों के जीर्णोद्धार से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

की यह चर्चा

इस अवसर पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, बागेश्वर की आठवीं बोर्ड बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें प्रशासनिक, वित्तीय एवं नीतिगत विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वित्तीय वर्ष 2023–24 के वास्तविक आय-व्यय विवरण की समीक्षा करते हुए वर्ष 2024–25, 2025–26 एवं 2026–27 के प्रस्तावित बजट पर चर्चा की गई। प्राधिकरण कार्यालय हेतु पद सृजन/स्वीकृति, मानचित्र स्वीकृति की अवधि समाप्त होने पर नवीनीकरण शुल्क निर्धारण तथा बोर्ड अनुमोदन से संबंधित विषयों पर भी निर्णय लिए गए। इसके अलावा राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना को प्राधिकरण में कार्यरत नियमित कार्मिकों पर लागू किए जाने तथा उत्तराखंड राज्य कर्मचारी सामूहिक बीमा एवं बचत योजना के अंतर्गत मासिक अंशदान एवं आच्छादन धनराशि के प्रावधान पर भी चर्चा की गई।

रहें उपस्थित

बैठक में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version