Site icon Khabribox

बागेश्वर: कौसानी के जंगल में लगी आग हुई विकराल, फायर यूनिट ने आबादी में फैलने से पहले बुझाई

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में दिनाकं 16/01/2024 को फायर स्टेशन गरुड़ को एमडीटी के माध्यम से कौसानी क्षेत्र के जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई सूचना मिलते ही एक फायर यूनिट टीम FSDR मनोज सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए जाकर देखा तो आग कौसानी क्षेत्र में चाय बागान के पास जंगल में लगी हुई थी जो हिमालयन व्यू रिजॉर्ट की ओर बढ़ रही थी फायर यूनिट के जवानों द्वारा तत्काल ही पंपिंग कर, पीट–पाट कर जंगल की आग को बुझाया गया।

जनहानि होने से बची

फायर यूनिट की त्वरित कार्यवाही से आग से होने वाली दुर्घटना को रोका गया। आग लगने के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

फायर सर्विस टीम में रहें शामिल

FSDR मनोज सिंह
FM हेम चन्द्र
FM नवीन फर्सवाण

Exit mobile version