Site icon Khabribox

बागेश्वर: धू-धू कर धधक रहें जंगल, वन संपदा के साथ हमारे भविष्य को हो रहा नुकसान

जंगलों के जलने से वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है। जंगलों से उठते धुएं में हमारा भविष्य भी जल रहा है, उसे बचाना होगा। इन जंगलों का, हमारी प्रकृति का संरक्षण करना होगा। वरना परिणाम अति भयंकर व विनाशकारी होंगे।

बैजनाथ व गढ़खेत रेंज के जंगल में लगी आग

मौसम में बदलाव के बाद तापमान में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। इसी के सापेक्ष जंगलों में भी आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। गरुड़ तहसील क्षेत्र में लगातार जंगलों का जलना जारी है। काफलीगैर और पौड़ीधार के जंगल भी आग की चपेट में आने लगे हैं। वहीं बागेश्वर वन प्रभाग के बैजनाथ और गढ़खेत रेंज के जंगल आग से धधक रहे है। इसकी सूचना पर वन कर्मी पंहुचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया। आए दिन बागेश्वर के जंगलों में आग लगने की खबरें सामने आ रही है। वहीं वन कर्मियों ने ग्रामीणों से जंगलों को आग से बचाने में सहयोग देने की अपील की है। साथ ही कहा कि जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ वन विभाग कार्रवाई करेगा।

Exit mobile version