Site icon Khabribox

बागेश्वर: गोमती नदी पर बना पुल का गार्डर खा रहा जंक, नहीं ले रहा कोई सूध


बागेश्वर नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए गोमती नदी में नया पुल बनाया गया था। अब एप्रोन के गार्डर जंक खाकर कमजोर हो रहे हैं।

पुल का गार्डर खा रहा जंक-

दो दशक पूर्व लोनिवि द्वारा निर्मित पुल बनाया गया था। सड़क का राष्ट्रीय राजमार्ग में विलय होने के बाद संरक्षण के अभाव में अब इस गार्डर की सुध नहीं ली जा रही है। जो अब जंक खा रही है। इससे खतरा भी बढ़ गया है। वही एनएच के अपर अभियंता गौरव भट्ट ने बताया कि पुल के एप्रोन के गार्डर में लगी जंक की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। इस पुल में वाहन के आने जाने में भी परेशानी हो रही है।

Exit mobile version