Site icon Khabribox

बागेश्वर: 13 जनवरी से ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का होगा भव्य आगाज, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में उत्तरायणी मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 13 जनवरी से 20 जनवरी तक चलेगा।

मेले का भव्य आयोजन

जानकारी के अनुसार इसके दृष्टिगत सरयू और गोमती के संगम पर 13 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले के पोस्टर एवं आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। यह विमोचन बीते दिनों किया गया। साथ ही बताया कि मेले की झांकी 13 जनवरी को निकलेगी। उस दिन नगर में यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से बंद रहेगी। झांकी तहसील परिसर से एसबीआइ चौराहा होते हुए सरयू पुल के माध्यम से नुमाइश खेत तक निकाली जाएगी। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम नुमाइश खेत में आयोजित होंगे, जबकि खेल गतिविधियां सरयू बगड़ में होंगी।

Exit mobile version