Site icon Khabribox

बागेश्वर: इन मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा के कर्मचारियों का आंदोलन जारी, कहीं यह बात

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में जल संस्थान-जल निगम के एकीकरण और राजकीयकरण की मांग के लिए संयुक्त मोर्चा के कर्मचारियों ने आंदोलन किया है।

उठाई यह मांग

कर्मचारियों का यह आंदोलन जारी है। जिस पर कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। इससे पूर्व में 17 से 20 जनवरी तक हुए आंदोलन के बाद सरकार ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन मांगें पूरी नहीं हुई है। जिस पर कर्मचारी दोबारा आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने दोनों विभागों के एकीकरण-राजकीयकरण करने और बाहरी संस्थाओं से पेयजल निगम के कार्य कराने पर रोक लगाने की मांग की है। इसके अलावा जिले के 12 कर्मचारी देहरादून में होने वाले विधानसभा घेराव में भागीदारी करने के लिए रवाना हो गए हैं।

Exit mobile version