Site icon Khabribox

बागेश्वर: सरयू नदी में बने झूला पुल नहीं खुलने पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, दी आमरण अनशन की चेतावनी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में सरयू नदी में बना झूला पुल नहीं खुला है। जिस पर व्यापार मंडल ने आक्रोश जताया है।

अनिश्चित काल के लिए बाजार बंद रखने का निर्णय

मिली जानकारी के अनुसार विरोध में व्यापार मंडल ने 13 जनवरी से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। अध्यक्ष कवि जोशी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी 111 साल पुराना ऐतिहासिक झूला पुल बंद है। कई बार जिला प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद भीं अभी तक झूला पुल नहीं खुल पाया है। झूला पुल से जुड़े सभी व्यापारियों के व्यापार में भी एक साल से लगातार नुकसान हो रहा है। साथ ही‌ इसी दिन से अनिश्चित काल के लिए बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।

Exit mobile version