Site icon Khabribox

बागेश्वर: युवक ने गटका जहर, जिला अस्पताल में भर्ती

बागेश्वर जिले में एक युवक ने जहर खा लिया, जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। युवक की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है और हालत में सुधार हो रहा है।

जहर खाने से बिगड़ी हालत-

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय गोविंद राम पुत्र हीरा राम को परिजन सोमवार की रात 108 के माध्मय से जिला अस्पताल लाए। जिस पर परिजनों ने बताया कि युवक ने जहर खा लिया है। वही इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

Exit mobile version