Site icon Khabribox

बागेश्वर: अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की नहीं व्यवस्था, पंचायत प्रतिनिधि नाराज

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ द हंगर प्रोजक्ट के तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसमें महिला पंचायत प्रतिनिधियों को उनके हकों की जानकारी दी गई।

जल्द समाधान की मांग-

जिस पर महिलाओं ने जिले के सभी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा बाहर से दवा लिखने का भी विरोध जताया। डॉक्टरों के रिक्त भरने की मांग की। यहां आयोजित कार्यशाला में 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने कहा कि गांव के पांच प्रतिशत लोगों को आज भी राशन नहीं मिल रहा है। मनरेगा कार्यों का भुगतान नहीं होने से मजदूर परेशान हैं। इसका समाधान करने की मांग की।

यह लोग रहें मौजूद-

इस मौके पर हेमा पंत, हंसी साह, चप्पा पांडे, कमला आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version