बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर गरुड़ के राजूहा रौल्याना के पांच बच्चों को राज्यपाल पुरस्कार मिला है।
मिला यह पुरस्कार
जानकारी के अनुसार इसमें पहली बार विद्यालय के दो स्काउट मनीष राणा, भरत गिरी और तीन गाइड विद्या, माही और काजल बिष्ट को स्काउट गाइड का राज्यपाल पुरस्कार मिला है। इन बच्चों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय सोपान के साथ राज्यपाल पुरस्कार की परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसके बाद अब इन बच्चों को राष्ट्रपति पुरस्कार परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। गरुड़ घाटी में इस उपलब्धि पर बधाई दी है।