Site icon Khabribox

बागेश्वर: जिले के इन तीन स्कूलों का पीएमश्री विद्यालय के लिए हुआ चयन

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में पीएमश्री विद्यालयों की संख्या अब बढ़कर आठ हो गई है।

इन स्कूलों का चयन

मिली जानकारी के अनुसार जिले में तीन इंटर कॉलेजों का चयन पीएमश्री विद्यालय के लिए हुआ है। जिसके बाद इन विद्यालय की संख्या आठ हो गई है। जिले में पिछले साल राइंका अमस्यारी, राइंका कांडा, राइंका कपकोट, राबाइंका बागेश्वर और राआप्रावि विद्यालय कपकोट को पीएमश्री विद्यालय बनाया गया था। इस साल राइंका बदियाकोट, राइंका गरुड़ और राइंका भटखोला को पीएमश्री बनाया गया है।

होगी यह सुविधा

इस योजना के तहत अपग्रेड होने वाले स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्मार्ट क्लास, नवीनतम तकनीक, अत्याधुनिक लैब, मजबूत खेलकूद ढांचा आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जानी है।

Exit mobile version