बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में ग्रामीणों ने बंद नहर खुलवाने की मांग की है।
नहर खुलवाने की मांग
मिली जानकारी के अनुसार अमसरकोट ग्राम पंचायत के थुनाई तोक की सिंचाई नहर 13 साल से बंद है। जिस पर बताया कि सड़क निर्माण के दौरान यह नहर ध्वस्त हुई। जिस पर अब तक नहर की मरम्मत नहीं होने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। इससे परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने के बाद डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि थुनाई के लिए द्वारिकाछीना के समीप नदी से नहर का निर्माण किया गया था। वर्ष 2011 में सड़क निर्माण के दौरान नहर ध्वस्त हो गई थी। अब तक नहर की मरम्मत नहीं की गई है। कई बार विभाग को समस्या बताने के बावजूद नहर की मरम्मत नहीं की जा रही है। नहर बंद होने से किसान बारिश के पानी पर निर्भर हैं। इस साल बारिश नहीं होने से रोपाई का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है।साथ ही जल्द नहर खुलवाने की मांग की है।
रहें मौजूद
इस मौके पर कविंद्र नेगी, लता लोहनी, लक्ष्मी लोहनी, खष्टी पांडेय, नीलम लोहनी, राधा लोहनी, कल्पना पांडेय, ज्योति पांडेय आदि मौजूद रहे।