Site icon Khabribox

बागेश्वर: दीजिए बधाई: पहाड़ की बेटी प्रेमा रावत का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन, भारतीय विश्व कप टीम में हुई शामिल, जिले में जश्न


बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की होनहार महिला क्रिकेटर प्रेमा रावत को आईसीसी (ICC) महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।

दी मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम के मुख्य ऑलराउंडर और ऑफ-स्पिनर श्रेयंका पाटिल के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद, आईसीसी की तकनीकी समिति ने प्रेमा रावत को बतौर रिप्लेसमेंट (प्रतिस्थापन खिलाड़ी) टीम में शामिल करने की मंजूरी दी है। प्रेमा के भारतीय विश्व कप टीम में चयन की खबर मिलते ही पूरे उत्तराखंड और विशेषकर बागेश्वर जिले में खुशी की लहर है।

शानदार क्रिकेट सफर

बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील के सुमटी (बैसानी) गांव की रहने वाली प्रेमा रावत दाएं हाथ की आक्रामक बल्लेबाज और बेहतरीन लेग स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वर्ष 2023 के सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट में वह सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाजों में शामिल थीं, जहां उन्होंने महज 10 मैचों में 16 विकेट चटकाए थे।महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी उन्हें बड़ी पहचान मिली, जहां वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम का हिस्सा रहीं।

Exit mobile version