Site icon Khabribox

बागेश्वर: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में चलाएं जागरूकता कार्यक्रम- अपर जिलाधिकारी एन. एस. नबियाल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देशों पर अपर जिलाधिकारी एन. एस. नबियाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नारको समन्वय केंद्र की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई।

नशे के विरुद्ध चलाएं व्यापक जन-जागरूकता

इस बैठक का उद्देश्य जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और उनके दुरुपयोग को रोकने हेतु समन्वित प्रयासों पर चर्चा करना था। अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे आपसी तालमेल से कार्य करें और नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाएँ। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश

उन्होंने वन विभाग को वन क्षेत्रों में तथा उपजिलाधिकारियों को वन पंचायत क्षेत्रों में भांग की  खेती रोकने के लिए अभियान चलाने को कहा। इसके अलावा, सभी विभागों को सांख्यिकीय रिपोर्ट तैयार करने और नशा मुक्ति अभियान का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राजस्व एवं पुलिस विभाग को नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु 30 स्टील की बोतलें दी

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक अजय साह ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से 25 जून 2025 तक जिले में NDPS एक्ट के तहत 11 मामलों में 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अतिरिक्त, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े 3 आरोपियों पर कार्यवाही की गई। इसी अवधि में  नशे की रोकथाम के लिए 341 जागरूकता कार्यक्रम/गोष्ठियाँ, 7 बाइक रैलियाँ आयोजित की गई वहीं नशे में लिप्त 33 व्यक्तियों की काउंसलिंग की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जिला कार्यालय बागेश्वर को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु 30 स्टील की बोतलें (नशा मुक्त बागेश्वर अंकित) प्रदान की गईं।

रहें उपस्थित

बैठक में उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, ललित मोहन तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर, तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version