Site icon Khabribox

बागेश्वर: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 14 मार्ग हुए बंद, स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

बागेश्वर: बागेश्वरजिले में बीते कल रविवार रात से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

स्कूलों में अवकाश

यहां लगातार हो रही वर्षा के चलते नदियां उफान पर हैं, वहीं भूस्खलन के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। जिले के 14 प्रमुख मोटर मार्ग बंद होने से कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य शहर से टूट गया है। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग द्वारा जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ और लगातार बारिश के दृष्टिगत छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य ने सोमवार को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा कर दी है। जिला प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। बंद पड़े मोटर मार्गों को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version