Site icon Khabribox

बागेश्वर: भूस्खलन के चलते नौ सड़कों पर यातायात प्रभावित, कपकोट में हुई सबसे अधिक बारिश

बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। जिले में बारिश का दौर जारी है। रविवार की रात कपकोट में सबसे अधिक 60 एमएम बारिश हुई है। इसके अलावा नौ सड़कें भूस्खलन व मलबा आने से बंद हैं। इनमें एक सड़क एक महीने से बंद चल रही है। गत दिनों डीएम ने मार्ग का निरीक्षण भी किया। इसके बावजूद सड़क नहीं खुल पाई है।

यह मार्ग हैं बंद

आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कांडा सानिउडियार, भानी हरसिंग्याबगड़, भयूं-गडेरा, फरसाली वल्ली, कठपुडियाछीना-सेराघाट, कुनौली-मलस्यूना, काफलीकमेड़ा, बड़ेत तथा नान कन्यालीकोट मार्ग बंद है।

Exit mobile version