Site icon Khabribox

बागेश्वर दुखद: 14 साल के नाबालिग ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के कांडा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जांच कर रहीं पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग विजयपुर में नवीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार को पूरे दिन वह सामान्य था और शाम को खेलकूद के बाद घर लौटा था। रात में नाबालिग घर के भीतर ही फंदे पर लटक गया था। इसकी भनक जब परिजनों को लगी तो वह रात को ही उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाबालिग चार बहनों का इकलौता भाई था। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। नाबालिग ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Exit mobile version