Site icon Khabribox

बागेश्वर दुखद: पंतनगर थाने में तैनात दारोगा कुंदन सिह का निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

दुखद खबर सामने आई है। पंतनगर थाने में तैनात दारोगा कुंदन सिह राठौर का बीते बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

दिल का दौरा पड़ने से निधन

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जाखनी थाना कांडा बागेश्वर निवासी 56 वर्षीय कुंदन सिह राठौर पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी नियुक्ति पंतनगर थाने में थी। बुधवार को ड्यूटी में अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। जिस पर परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद परिजन उन्हें हल्द्वानी के सेंट्रल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के बाद उन्हें लामाचौड़ स्थित अपने घर ले गए थे। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके निधन पर पुलिस विभाग‌में शोक की लहर है।

Exit mobile version