Site icon Khabribox

बागेश्वर: दो दिवसीय राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर ने जीता खिताब

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में दो दिनी राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जो अब संपन्न हो गई है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के छह जिलों की टीम ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल मैच में बागेश्वर की टीम ने ऊधमसिंह नगर को 10-06 के अंतर से हराया। इस वर्ग में देहरादून की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 आयु वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने नैनीताल को 08-06 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता जीती। चमोली तीसरे स्थान पर रहीं। बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर की टीम ने अपने-अपने आयु वर्ग में खिताब जीता। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढि़या ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार दिए।

Exit mobile version