Site icon Khabribox

बागेश्वर: विवाद होने पर आपस में भिड़े दो गुट, तीन लोगों को आई गंभीर चोट


बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में दुग नाकुरी तहसील के दोफाड़ क्षेत्र में दो गुटों में झगड़ा हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गये।

जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात यह घटना हुई। जब दो गुटों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि तीन लोग घायल हो गए। इसमें भरत सिंह कालाकोटी 36 पुत्र माधो सिंह पपों, डी सिंह मेहता 40 पुत्र किशन सिंह पपो तथा 42 साल के उमेश सिंह मेहता पुत्र मान सिंह निवासी पपो घायल हैं। जिसके बाद घायलों को रात में ही जिला अस्पताल लाया गया। इसमें से एक की पैर की हड्डी टूटी है, जबकि दूसरे के सिर पर गंभीर चोट है।

Exit mobile version