Site icon Khabribox

बागेश्वर: चोरी की नियत से घर में घुसे दो युवक, एक चढ़ा पुलिस के हत्थे, दूसरा फरार

बागेश्वर :पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत कठायतबाड़ा में चोरी को अंजाम देने गए आरोपियों की भनक स्थानीय लोगों को लग गई। पुलिस ने एक आरोपी को बैड के अंदर से बरामद किया, जबकि दूसरा वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शीघ्र फरार भी पुलिस के शिकंजे में होगा।

ज़ानें पूरा मामला

मंगलवार की सुबह 112 हेल्पलाइन पर कफौली, हरसिला निवासी किशोरी चंद्र जोशी पुत्र नंदा बल्लभ जोशी ने कॉल की। उन्होंने बताया कि उनके भाई जगदीश चंद्र जोशी निवासी कठायतबाड़ा हाल मुंबई के घर में चोर घुस गए हैं। पुलिस ने त्वरित टीम गठित की और घर के भीतर तलाशी ली। बैड के अंदर एक व्यक्ति छुपा था। जिसे बाहर निकाला गया। पूछताछ में पता चला कि वह कठायतबाड़ा निवासी परवेश खेतवाल पुत्र जीवन खेतवाल है। उसने बताया कि उसके साथ यशु माजिला भी था। वह चोरी करने के आशय से घर में घुसे थे। पुलिस और लोगों के आने पर उसका साथी यशु भाग गया और वह बैड में छुप गया था। आरोपी परवेश खेतवाल को पुलिस मौके से कोतवाली ले आई। घटनास्थल से दो ताले व एक लोहे का रिंच बरामद किया है।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी परवेश खेतवाल व यशू माजिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 457/380/511 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। परवेश को अदालत में पेश किया जाएगा और फरार को खोजबीन शुरू कर दी है टीम में कोतवाल जगदीश ढकरियाल, कांस्टेबल सुनील बहुगुणा, नरेंद्र गोस्वामी शामिल थे।

Exit mobile version