Site icon Khabribox

बागेश्वर : पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, मची चीख -पुकार

यहां बागेश्वर-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में कलना बैंड के पास एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 पर्यटकों जिनमें महिलाएं और बच्चों को चोट आयी है।मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।

बागेश्वर-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में कलना बैंड के पास हुआ हादसा

बागेश्वर-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में कलना बैंड के पास आज दिल्ली से आ रहा वाहन संख्या यूपी14 ईटी 1383 अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  बताया जा रहा है सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई । इस दौरान बस में चीख पुकार मच गई।  स्थानीय लोगों ने बस में से पर्यटकों को निकालने का प्रयास किया।  इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने और लोगों ने मिलकर पर्यटकों को बाहर निकाला । घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं बताया जा रहा है कि पर्यटकों का वाहन पाताल भुवनेश्वर जा रहा था। हादसे में 10 पर्यटकों को हल्की चोटें आयी है। जबकि 2 महिलाओं का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। 

Exit mobile version