Site icon Khabribox

बागेश्वर: 303 ग्राम चरस के साथ कपकोट पुलिस ने किया तस्कर गिरफ्तार

कपकोट पुलिस ने 303 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जा

पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत जनपद में चेकिंग अभियान तेज किया गया है। शनिवार को कपकोट पुलिस द्वारा नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था जिस पर उन्हें एक युवक अपाची वाहन संख्या यूके- 04 जेड- 7125 पर आता दिखाई दिया पुलिस को देखकर वह सकपका गया। पूछताछ पर युवक ने अपना नाम रोहित गोस्वामी पुत्र रघु गोस्वामी उम्र 20 वर्ष निवासी रामपुर गागरीगोल बैजनाथ बताया। उसने बताया कि उसके पास चरस है, जिस पर पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर उसकी सहमति से चेकिंग की तो उसके पास से चरस बरामद हुईं तौल करने पर चरस का वजन 303 ग्राम निकला। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जा किया गया।

पुलिस टीम

पुलिस टीम में उप निरीक्षक विवेक चंद्र समेत कां प्रकाश शर्मा व जीवन गिरी शामिल थे।

Exit mobile version