Site icon Khabribox

बागेश्वर: दुकान में अवैध रूप से परोसी जा रही थी शराब, गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दुकान में बिना लाईसेन्स शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया गया
        
उक्त क्रम में दिनांक: 20.04.2023 को कपकोट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था/अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग/होटल ढाबा चैकिंग के दौरान अभियुक्त हरीश सिंह कपकोटी पुत्र विशन सिंह कपकोटी, निवासी गैनाड, थाना कपकोट जिला बागेश्वर, उम्र- 48 वर्ष को गैनाड के पास स्थित अपनी दुकान में बिना लाईसेन्स शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया गया। 01 बोतल भरी व 01 अधभरी बोतल MC Mowell’s No 1 celebratoin  select XXX RUM, 02 डिस्पोजल गिलास मिले। जिसके आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0FIR No-15/2023 धारा 60/21 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

पुलिस टीम का विवरण

1. हे0कानि जीवन गिरी।
2.कानि0 भास्कर चन्द्र भट्ट।

Exit mobile version