Site icon Khabribox

बागेश्वर: घर के पास घास काट रहीं बुजुर्ग महिला पर जंगली सुअर ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के गांवों में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जो लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

सुअर को पकड़ने की मांग

वहीं बागेश्वर में धरमघर वन रेंज के गाजली गांव में घर के पास घास काट रही बुजुर्ग महिला गाजली निवासी 75 साल की हीरा देवी पत्नी स्व. किशन पर बुधवार सुबह सुअर ने हमला कर दिया। हमले में महिला के पांव और जांघ में गहरे जख्म हो गए। जिसके बाद आसपास मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर वन्यजीव जंगल की ओर भागा। वहीं आसपास के लोग घायल महिला को पहले पांच किलोमीटर डोली में रखकर लाए। इसके बाद 108 के माध्मय से जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही लोगों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। साथ ही सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version