Site icon Khabribox

बागेश्वर: घर में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के कांडा तहसील के भंडारी गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

युवक ने की आत्महत्या

मिली जानकारी के अनुसार ‌गुरुवार की रात भंडारी गांव निवासी 28 वर्षीय हिमांशु रावत पुत्र आनंद रावत ने अपने की घर में फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। परिजनों ने जब यह देखा तो कोहराम मच गया। इस संबंध में कब्जे में लिया। शुक्रवार की सुबह पुलिस शव जिला मुख्यालय ले गई और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। कांडा के थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं सौंपी है, अलबत्ता पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार युवक कुछ महीने पूर्व नशा मुक्ति केंद्र में भी रहा, लेकिन कुछ समय से वह तनाव में रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version