Site icon Khabribox

बागेश्वर: आवास में मृत मिले जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, जांच में जुटी पुलिस

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बागेश्वर के जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा अपने आवास पर मृत पाए गए।

चंद्र लाल वर्मा फर्श पर मृत अवस्था में पड़े मिले

मिली जानकारी के अनुसार जिला क्रीड़ाधिकारी 59 वर्षीय चंद्र लाल वर्मा मूल रूप से पिथौरागढ़ के टकाना और हाल निवासी रामनगर नैनीताल शुक्रवार को जब दफ्तर नहीं पहुंचे तो उनका चालक करीब 11 बजे उनके आवास पहुंचा। आवास का दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। पुलिस को चंद्र लाल वर्मा फर्श पर मृत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखा है। उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।

बागेश्वर में पांच जनवरी 2022 को कार्यभार किया था ग्रहण

बता दें सीएलवर्मा ने बागेश्वर में पांच जनवरी 2022 को कार्यभार ग्रहण किया था। वह 30 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह 1999 में भी यहां प्रभारी खेल अधिकारी के पद पर तैनात रहे। उनके निधन की सूचना पर अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी आदि उनके आवास पर पहुंचे।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जिला क्रीड़ाधिकारी का शव उनके सरकारी कमरे से बरामद हुआ है। उनके आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। वह फर्श पर मृत मिले। वहां पर उन्होंने उल्टी भी की थी। शव को कब्जे में लिया गया है। पुलिस हर मामले में जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Exit mobile version