Site icon Khabribox

बागेश्वर: अज्ञात कार चालक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, हायर सेंटर रेफर

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ बागेश्वर में नगर के भागीरथी में मंगलवार की शाम कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर

इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे भागीरथी निवासी जलीस अपनी पत्नी अनीसा (35) के साथ भागीरथी से गुजर रहा था। स्कूटी जलीस चला रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। अनीसा बुरी तरह से चोटिल हो गई। स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कार सवार कार लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस अज्ञात की तलाश कर रही है।

Exit mobile version