Site icon Khabribox

बागेश्वर: गहरी खाई में गिरी पिकअप, हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन घायल

बागेश्वर से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग स्थित नैलगाड़ के समीप एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

खाई में गिरा वाहन

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या यूके- 018- सीए-6994 बागेश्वर-गिरेछीना मार्ग स्थित नैलगाड़ के पास गहरी खाई में गिर गई। चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन असंतुलित हो गया। इस हासे में इरशाद अहमद, असलम व साजिद की मौत हो गई, जबकि जेहरान खान, आकाश, सुलेमान घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि यह सभी लोग बेरीनाग में होने वाले मेले में जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version