Site icon Khabribox

बागेश्वर: जंगलों में लगातार बढ़ रही आग की घटनाएं, वन संपदा को हो रहा नुकसान

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। जून का महीना है। गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में जंगलों में आग की घटनाएं भी सामने आ रही है।

आग की बढ़ती घटनाएं

इससे वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले में लगातार बारिश हुई और मार्च से मई तक जंगल में आग की मात्र 19 घटनाएं हुईं। जो आग की घटनाएं थीं, वो जून महीने में बारिश के असर से कम हुआ, लेकिन अब गर्मी बढ़ी तो जंगलों के जलने का सिलसिला भी तेज हो गया। जून महीने के शुरुआत के ही दिनों में आग की 22 घटनाएं दर्ज हो गईं।

Exit mobile version