Site icon Khabribox

बागेश्वर: मछली पालन के क्षेत्र में तरक्की कर रहा बागेश्वर, आत्मनिर्भर बनने के लिए मछली पालन अपना रहें ग्रामीण

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ बागेश्वर जिला मछली पालन के क्षेत्र में लगातार तरक्की कर रहा है। यह मछली पालन का हब बन रहा है।

मछली पालन का हब बन रहा बागेश्वर जिला

मिली जानकारी के अनुसार कपकोट तहसील क्षेत्र के 10 गांवों में क्लस्टरवार मछली पालन का काम किया जा रहा है। 22 समितियों के माध्यम से 270 लोग मछली पालन कर आय अर्जित कर रहे हैं। बताया गया है कि ‌पिछले पांच-सात वर्षों में लोग विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने लगे हैं। खेती, पशुपालन और मछली पालन को कलस्टरवार शुरू करने के बाद से लोगों को इसका अच्छा लाभ मिल रहा है।

Exit mobile version